राष्ट्र की रक्षा मानवता कल्याण के लिए अपना सरवंश दान कर देने वाले महान तपस्वी खालसा पंथ के जनक भक्ति शक्ति के प्रतीक साहिबे कमाल साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी के 353 में प्रकाश उत्सव गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा गुरु गोविंद सिंह नगर कंपनी बाग बस्ती के तत्वधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बस्ती शहर मे मनाया जा रहा है जहां संगत एवं भक्तजनों मैं बहुत ही उत्साह है सभी लोग गुरु की सेवा में लगे हुए हैं इसी क्रम में श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित आज इंटरनेशनल केसरी दस्तार दिवस के रूप में एक बाइक रैली निकाली गई जो गुरु गोविंद सिंह चौक कंपनी बाग मालवीय रोड होते हुए रोडवेज दक्षिण दरवाजा अस्पताल चौराहा वापसी गांधी नगर बाजार होते हुए गुरुद्वारा साहिब गुरु गोविंद सिंह नगर कंपनी बाग पहुंचकर बाइक रैली समाप्त हुई बाइक रैली में केसरी दस्तार धारण कर हाथ में केसरी निशान लिए हुए या दर्शा रहे थे राष्ट्र धर्म एवं मानवता कल्याण की रक्षा सच्ची लगन के साथ ही की जा सकती है बोले निहाल सत श्री अकाल के जयघोष करते हुए गुरुजी के मानवीय एकता के संदेश को पहुंचा रहे थे इस कार्यक्रम में मुख्य भूमिका यूथ खालसा दल के इंद्रपाल सिंह खालसा अमृतपाल सिंह दिलप्रीत सिंह गुरप्रीत सिंह शैंकी सिंह हरदीप सिंह दीपू सुधांशु मल्होत्रा रोमा सिंह जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा सर्वजीत सिंह शानू रोनित सिंह अमृत सिंह सतविंदर सिंह सिमर सिंह दिलजीत सिंह पीयूष सिंह साहिब सिंह मनप्रीत सिंह दीप सनी पीयूष सिंह सुरजीत सिंह रिंकल सिंह हरजीत सिंह गगनदीप सिंह हरदीप सिंह ने भाग लिया
गुरु गोविन्द सिंह के प्रकाश उत्सव को समर्पित निकली बाइक रैली